कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, दलसिंहसराय के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

369

समस्तीपुर

अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय के द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज दिनांक 29 अगस्त 2022 को कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, दलसिंहसराय के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यालय में कार्यपालक अभियंता अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय कर्मियों द्वारा उनके अनुपस्थित रहने का कोई उचित कारण या पत्र नहीं दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी के निरीक्षण प्रतिवेदन के आलोक में कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण करते हुए 1 दिन का वेतन स्थगित किया गया।

आज दिनांक 29.08.2022 से (bbas) बिहार बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम क्षेत्रीय कार्यालय में लागू किया गया है। ऐसी स्थिति में यदि कोई कर्मी/पदाधिकारी ससमय कार्यालय नहीं आते है, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here