मिथिला आइडल एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

58


प्रदीप कुमार नायक

नगर भवन मधुबनी में सांस्कृतिक महोत्सव सह मिथिला आइडल एवं सम्मान समारोह का आयोजन विश्व संगीत दिवस 21 जून को आयोजित किया जाएगा ।
कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है । स्थानीय कलाकारों में उत्साह का माहौल है आज लगभग 50 कलाकार
जन जागरण युवा समिति, मधुबनी द्वारा संचालित जागरण संगीत कला महाविद्यालय मधुबनी मे अभ्यास किए हैं।
छात्र छात्राओं एवं स्थानीय नाट्य कलाकारों के द्वारा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं ।
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य मुख्य अतिथि ,स्थानीय विधायक , प्रशासनिक अधिकारी , पदम श्री पुरस्कार प्राप्त मिथिला पेंटिंग के कलाकार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे ।
इस कार्यक्रम संदर्भ में संस्था की सचिव मंजरी मिश्रा और कार्यक्रम संयोजक मनोज राम आजाद ने बताया कि विश्व संगीत दिवस के शुभ अवसर पर उक्त कार्यक्रम करने का मूल उद्देश्य है कि स्थानीय प्रतिभावान कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है ताकि प्रतिभागी अपना प्रतिभा दिखा सके। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here