काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह

879

बरेली-
काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में निरूपमा अग्रवाल और विनय साग़र जायसवाल सम्मानित हुए। बरेली। शुभम मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जन कल्याण समिति के तत्वावधान में राजेन्द्र नगर में कवयित्री सत्यवती सिंह के आवास पर उनके पुत्र शुभम की याद में एक काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने रस की धारा बहुत ही सुन्दर तरह से बहायी। श्रोताओं ने ताली बजाकर कवियों का अभिनंदन किया उनका उत्साहवर्धन किया। साहित्य और ग़ज़ल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विनय सागर जायसवाल और कवियत्री और साहित्यकार निरूपमा अग्रवाल को शाल और प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता शायर विनय साग़र जायसवाल ने की। मुख्य आतिथ्य कवि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने तथा विशिष्ट आतिथ्य चैतन्य चेतन ने ग्रहण किया।गोष्ठी का कुशल संचालन कवि रोहित राकेश ने किया। जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उनमें प्रमुख रूप से इंद्र देव त्रिवेदी, राम कुमार भारद्वाज अफरोज, मनोज दीक्षित टिंकू, उमेश त्रिगुणयात, शिवशंकर यजुर्वेदी, रामशंकर प्रेमी, परमात्मा स्वरूप भारती, राज शुक्ल ग़ज़लकार, चित्रा जौहरी, सत्यवती सिंह सत्या और एकता सिंह ने एक से एक बढ़कर अपनी प्रस्तुति दी। सभी का आभार समाजसेवी और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की गोष्ठियां समाज को जागृत करने का काम करती हैं।
प्रस्तुति -सुरेंद्र बीनू सिन्हा अध्यक्ष मानव सेवा क्लब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here