समस्तीपुर। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने केंद्रीय बजट पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा जहां तक बजट की बात है, यह वही पुराना बजट है जो हम पिछले 10 सालों से सुनते आ रहे हैं। इसमें न तो गरीब, न किसान और न ही मध्यम वर्ग को कुछ मिलता है। आज का बजट पिछले 10 सालों का सबसे कमजोर बजट रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बारे में (12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट) कोई जानकारी नहीं दी, यह सरकार का पुराना तरीका है कि वे कुछ दिखाते हैं और जब हम विस्तार से देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि कुछ नहीं मिला। कहा आगामी वहीं अग्रवाल ने कहा बिहार में चुनाव है इसलिए सपना बेचने का काम किया गया है। लेकिन आज किसानों, मजदूरों, गरीबों, छात्रों, युवाओं का जो हालत है, जो महंगाई के मार से पीस रहे हैं उनके लिए तो कुछ नहीं है। इस बजट से कुछ नहीं होने वाला है बिहार का..।





















































