अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के कोठिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 में एक युवक कटहल के पेड़ पर चढ़कर कटहल का पत्ता तोड़ रहा था इसी दरमियां पेड़ से सटे होकर गुजर रही धारा प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आने से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उक्त युवक की पहचान कोठिया के निवासी चंदेश्वर राम के पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है। वही इस घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र चौरसिया के द्वारा दिया गया है।




















































