अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर मे डी एम रोशन कुशवाहा के जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं परिवादों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनता दरबार में प्रमुख रूप से राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए। जिलाधिकारी द्वारा सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित पदाधिकारी प्राप्त परिवादों का गंभीरता से निष्पादन सुनिश्चित करें। जनता दरबार में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।



















































