ग्रामीण रक्तदान संघ समस्तीपुर एवं सर्वत्र सर्वोत्तम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में रक्तदान कार्यक्रम किया गया।

677

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर के उजियारपुर मेंअखिल भारतीय पंचायती राज विकास संस्थान पुस्तकालय उजियारपुर में खुदी राम बोस के शहादत दिवस के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण रक्तदान संघ समस्तीपुर एवं सर्वत्र सर्वोत्तम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में रक्तदान कार्यक्रम किया गया।सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया गया। उद्घाटनकर्ता पंचायती राज विकास संस्थान के महासचिव श्री दुर्गा प्रसाद सिंह, डी.एम.सी. एच ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजीव कुमार, युथ आइकॉन एवं मिथिला पेंटिंग आर्टिस्ट कुंदन कुमार रॉय, गौरव शर्मा, रेड क्रॉस सोसायटी के इंचार्ज नवीन कुमार, ग्रामीण रक्तदान संघ समस्तीपुर के चेयरमैन एवं समस्तीपुर कोविड फोर्स के संस्थापक कृष्णा कुमार ने सामुहिक रूप से किया। ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया किया। कुल लगभग 150 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर ग्रामीण रक्तदान के अध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा, सर्वत्र सर्वोत्तम के उपाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, संस्था सदस्य पांचू, अजय, संजीव कुमार, नितिन, बिरजू, सुधीर, राधेश्याम, अजय, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। ग्रामीण रक्तदान के चेयरमैन कृष्णा कुमार जी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति भ्रामकताएँ फैली हुई है। शिविर लगने से लोगों के अंदर जागरूकता आएगी और आगे भी शिविर आयोजित की जाएगी जिससे जनमानस के बीच रक्तक्रान्ति आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here