समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबेलिया वार्ड 11 में बीती रात सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। मृतक गांव के ही विपिन कुमार मिश्रा उर्फ बिपिन बिहारी का पुत्र निर्मल कुमार मिश्रा बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। गुरुवार सुबह देर तक नहीं जगने के बाद घरवाले निर्मल को जगाने उसके कमरे गए तो उसे मृत अवस्था में देखा। इसके बाद स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के शरीर पर सर्पदंश के निशान बताए जाते हैं। घटना की सूचना पर समाजसेवी दिगंबर चौधरी उर्फ छोटू बाबा, रंजीत कुमार मिश्रा, संस्कृत विद्यालय चकबेदौलिया के एचएम व्योमेश, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबेदौलिया की आइएशिक्षिका मिथिलेश देवी, समेत काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। मृतक के पिता विपिन संस्कृत विद्यालय में आदेशपाल बताए गये हैं।






















































