जटमलपुर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, एएनएम को लगाई कड़ी फटकार

365

कल्याणपुर /समस्तीपुर: बाढ़ से पूर्व जटमलपुर सोमवारी मेला को लेकर सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र जटमलपुर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण क्रम में प्रभारी ने पाया कि,,उप केंद्र पर कार्यरत 2 एएनएम अनुरुप कुमारी व
हीरावती निरीक्षण के क्रम में ड्रेस कोड में नहीं थी। इसको लेकर श्री ठाकुर ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि केंद्र पर हमेशा स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के अनुसार ड्रेस कोड में रहे अगले बार से इसका नहीं अनुपालन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उप केंद्र के स्वास्थ्य व्यवस्था कई रजिस्टरो
का अवलोकन किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए एएनएम के सही समय पर आने जाने की जानकारी ली। उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए। इसको लेकर अन्य स्वास्थ्य उप केंद्रों पर निरीक्षण की बात सुनते ही हड़कंप मच गई। प्रभारी ने बताया कि आगे भी निरीक्षण का कार्य चलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here