अमरदीप नारायण प्रसाद
दरभंगा में जाप कार्यकर्ताओ ने निकाला राज व्यापी लोक न्याय पैदल मार्च
दरभंगा। जाप के पूर्व से घोषित राज व्यापी, लोक न्याय मार्च के तहत दरभंगा जिला इकाई की ओर से महिला जिलाध्यक्ष, भारती सिंह व नगर महिला अध्यक्ष आसमा खातून के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुस्सलाम खान (मुन्ना खान), पूर्व युवा जिलाध्यक्ष चुने यादव ने किया। पैदल मार्च निकाला गया। जो वीवी पाकर, युसूफगंज करमगंज,इमामबाड़ी, अंसारी बाजार, दारुभट्टी चौक, लोहिया चौक,लहेरियासराय टावर,कमर्शियल चौक,जीएनगंज, बेलवागंज,लाईट हाउस,रहमगंज नाका 6 होते हुए खान चौक पर समपन हुआ। बिहार सरकार के डबल इंजन के खिलाफ नारेबाजी कर खत्म हुई। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ,डॉ. मुन्ना खान कह रहे थे। लोक न्याय मार्च,निजी स्कूल में बढ़ रही धांधली के खिलाफ पढ़ाई नहीं तो फिर कैसा,बिहार में चरमराई हुई स्वस्थ व्यवस्था एवं बंद करे ,प्राथमिक स्वास्थ्य के खिलाफ,गरीब जनता का के खाद सामग्री को चुराकर बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ निकाला गया है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पप्पू यादव जो सरकारी तौर पर अपहरण कर कैद कर लिया गया है। उसके खिलाफ लोक न्याय मार्च निकाल कर आम जनता को समझाने की कोशिश की गई है। किस तरह डबल इंजन की सरकार उसके खिलाफ या उसकी चरमराई व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाता है तो 32 साल पुराने केस में जेल में ठुंस दिया जाता है। जो लगातार गरीब जनता के बीच रहकर सरकार का ही काम कर रहे थे। चाहे कारोना कॉल फर्स्ट रहा हो, या कारोना कॉल सेकंड,बिहार के अंदर में बाढ़ हो या सुखार हो गरीबों का आंसू पोछने तो पप्पू यादव जाता है, कहां होते हैं मंत्री कहां होते हैं विधायक उसका है। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता जवाबदेही किसकी है मगर जो सेवा करता है जो गरीबों के बीच रहता है, माफियाओं से मिलकर उसे कैद में भेज दिया जाता है। माफिया आजादी के साथ अपनी काम करते रहे, मैं चुनमुन यादव ने कहा अगर पप्पू यादव की रिहाई जल्द नहीं होती है तो कार्यकर्ता आत्मदाह तक करने को तैयार है। छात्र नेता दीपक झा ने कहा अति हो गया अब कार्यकर्ताओं का खून सड़क पर बहेगा और सारी जवाबदेही डबल इंजन सरकार की होगी लोक न्याय मार्च में सैकड़ों की तादाद महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए पैदल मार्च कर रहे थे। मौके पर पुतून बिहारी,चंद्रकांत सिंह नफीस खान,दस्तगीर अंसारी,डॉ रोहित राम,रमेश राम,महेश पासवान,पिंकू यादव करतार सिंह,भैरव यादव सोनू राम,सतपाल चंद्रा,कुणाल पांडे,अमन गुप्ता,तरन्नुम खानम,अंगूरी खाना,मोहन यादव,विशंभर यादव, रेनू देवी,सरिता देवी,सत्यम सिंह,विनोद राय निरंजन कुमार इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद थे।


















































