समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत जूट मिल रोड मूसेपुर में विगत 26 जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया था जिससे लोगों में इस भीषण गर्मी में है हवा और पानी के लिए हाहाकार मच गया था। लेकिन विभागीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर को बदला गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली । मूसेपुर के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई एवं एसडीओ को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।





















































