जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन एवं कोविड-19 की बैठक की गई।

815

चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर

जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन एवं कोविड-19 की बैठक की गई।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन, अंचलाधिकारी सदर समस्तीपुर एवं संबंधित बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

  1. कल दिनांक-10.08.2021 को मोहनपुर प्रखंड एवं मोहिउद्दीननगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पंचायत स्तर पर सभी पर्यवेक्षकीये पदाधिकारी के साथ मिलकर अपने अपने क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लेंगे।
  2. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई, चापाकल, शौचालय आदि कि व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
  3. कोविड-19 से होने वाले मृत्यु पश्चात उनके आश्रितों अथवा लाभुकों को उनके खाते में राशि हस्तांतरित किया जाना है। इस हेतु सभी लाभुकों की सूची कल दिनांक 10.08.21 को 10:00 बजे तक आपदा कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। सूची नहीं उपलब्ध कराने की स्थिति में कारण के साथ स्थिति स्पष्ट करने का भी निर्देश दिया गया।
  4. अंचलाधिकारी समस्तीपुर, सरायरंजन, कल्याणपुर, विद्यापतिनगर, रोसड़ा प्रखंडों से कोविड-19 से मृत कुल 20 लाभुकों को साथ लेकर दिनांक 11.08.2021 को समाहरणालय परिसर में उपस्थित रहेंगे। जिन्हें माननीय जनप्रतिनिधि के द्वारा राशि का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here