जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की सफलता को लेकर एसएफआई बिथान की बैठक संपन्न!

279

बिथान से 15 छात्र प्रतिनिधि प्रशिक्षण शिविर में लेंगे भाग!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर/बिथान : भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई बिथान संयोजन कमिटी की बैठक पीएसपी उच्च विद्यालय बिथान में हितेश कुमार की अध्यक्षता व जिलामंत्री छोटू कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।इस बैठक में एसएफआई द्वारा आयोजित आगामी 20 अगस्त को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की सफलता के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई।उसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बिथान अंचल से कुल 15 छात्र प्रतिनिधि इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलामंत्री छोटू कुमार भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में बिहार की शिक्षा व्यवस्था काफी लचर हो गई है।प्राथमिक,माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का घोर अभाव है।वहीं महाविद्यालयों में सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति छात्रों पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है।इसीलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति अभिलंब करें।साथ ही महंगाई के दौर में नई शिक्षा नीति के द्वारा छात्रों की महंगी शिक्षा प्राप्त करना गरीब एवं वंचित छात्रों के लिए काफी कठिन हो जाएगी।इसीलिए दोषपूर्ण नई शिक्षा नीति को वापस किया जाए।
मौके पर अंचल संयोजक गोपाल कुमार,दीपचन्द्र कुमार,रोहित कुमार,सौरभ कुमार,अमित कुमार,गोपाल कुमार,पंकज कुमार,राजू कुमार आदि छात्र उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here