समस्तीपुर: चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथपारण गांव के इंदल सहनी के 8 वर्षीय पुत्र विकास कुमार तालाब के गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। घटना शाम की बताई गई है थाना अध्यक्ष के अनुसार विकास शौच करने के क्रम में तालाब के गहरे पानी में फिसल कर चला गया जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों के अथक प्रयास बाद शब को तालाब से निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। इस घटना को लेकर गांव में मातम परस गया।





















































