दिल्ली से रतवारा मोहम्मद निराले का शब पहुंचते ही गांव में मातम

273

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के रतवारा गांव में मंगलवार की शाम दिल्ली से एंबुलेंस पर गांव के स्वर्गीय मोहम्मद दाउद अली के पुत्र मोहम्मद निराले अली का शब पहुंचते ही गांव में मातम परस गया। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई मोहम्मद सफी अली ने बताया कि दिल्ली के अमन विहार थाने अंतर्गत मेरा बड़ा भाई रहता था। थाने में भाई की मौत को लेकर मैंने एक प्राथमिक की दर्ज कराई जिसमें अपनी भाभी समअली उर्फ दिलकेश को आरोपित करते हुए न्याय की गुहार लगाई। मेरे भाई की हत्या मेरी भाभी ने कराई है। दिल्ली पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। गांव में शब आते ही सबो की आंख में आंसू की धारा बहने लगी। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here