दीपावली व छठ पर्व को लेकर रेलवे ने किया विशेष ट्रेन की व्यवस्था

458

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर : दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर अपने अपने घर आने वाले लोग परेशान हैं। उन्हें न तो त्योहार से पहले घर आने के लिए रेल टिकट मिल रही है और ना ही त्योहार के बाद वापस लौटने के लिए। रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 04068 / 04067 नई दिल्ली – सहरसा – नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी का संचालन नई दिल्ली से 21, 26 एवं 29 अक्टूबर, 2022 को किया जाएगा। वही यह ट्रेन सहरसा से 22, 27 एवं 30 अक्टूबर को वापस होगी। यह जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इस ट्रेन के संचालन से छपरा रुट यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 09, शयनयान श्रेणी 13, तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here