द प्लूरल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा के जन्मदिन पर समस्तीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

423

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर :-द प्लूरल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री पुष्पम प्रिया चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव अनुपम सुमन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समस्तीपुर जिला टीम के द्वारा शहर के रेलवे मैदान ( इंदिरा स्टेडियम ) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही में समस्तीपुर जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ मिलकर केक काटा गया । इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन ने कहा की पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार की राजनीति की परिभाषा ही बदल दी है जहां पहले सिर्फ धर्म और जाति पर बात किया जाता था मगर पिछले चुनाव में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे जैसे की बंद पड़े उद्योगों, रोजगार पर सभी पार्टियों को बोलना पड़ा । पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवम यादव ने कहा की राजनीति में पुष्पम प्रिया चौधरी के आने के बाद युवाओं और पढ़े लिखे लोगों ने उन्हें असली जमीनी नेता के रूप में स्वीकारना शुरू किया है और उन्हीं के उठाए सवालों पर सभी पार्टी ने कहीं 19 लाख तो कही 10 लाख रोजगार देने का वादा किया। इस कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष प्रकाश जी, असिस्टेंट सेक्रेटरी दिनेश जी , वैभव रंजन जी और पार्टी के अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here