नवादा पुलिस ने चोरी के कई घटनाओं का किया उद्घाटन, चोरी गए सामान भी बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

775

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें पिछले दिनों शहर के कई दुकानों व मोहल्लों में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी गए सामान को भी बरामद किया है। यह जानकारी नगर थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर सर्किल इंस्पेक्टर नियाज अहमद ने देते हुए बताया कि पिछले दिनों शहर के रामनगर शिवनगर तथा गोनावां में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। इस घटना में शामिल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ निवासी मुन्ना सिंह, नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी राजा कुमार तथा नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी गए पांच एलईडी टीवी, एक मिक्सर मशीन, एक वाशिंग मशीन, एक फ्रिज, एक दीवान पलंग तथा दो गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here