प्रदीप कुमार नायक
राजनगर ( मधुबनी )क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरिय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में ब्रह्मकुमारी मधुबनी के द्वारा सम्पूर्ण स्कूल, कॉलेज के अतिरिक्त चट्टीरोड़, गाँधी चौक, चांदनी चौक, बाजार, स्टेशन रोड़, गंज आदि स्थानों में तथा सड़कों पर जन जागरण अभियान चलाया गया! इसमें नशा से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया!उनका लक्ष्य है कि युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करके पूरे भारत को नशा मुक्त बनाना!
नशा मुक्त अभियान एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है, जो भारतीय समाज को नशीले एवं मादक पदार्थ जैसे शराब, सिगरेट, गांजा, भांग आदि के सेवन से मुक्त करने का उद्देश्य रखती है!इसका मुख्य लक्ष्य मादक पदार्थों एवं इसके कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों से लोगों को मुक्त करना है!
इस अभियान को सफल बनाने में,अभियान के संचालिका संगीता दीदी, विभा दीदी, कश्मीर से आए राजीव धवन, मधुबनी से ब्रिज राज भाई, बेगूसराय से संजय कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे!






















































