समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : वारिसनगर भादोघाट गांव स्थित संस्कृति कोचिंग सेंटर के दर्जनों से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी से पास किया। वही भादोघाट गांव निवासी दायाराम चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार ने 434 व नवटोल गांव के गोविन्द कुमार साह ने 429 अंक लाकर प्रखंड का नाम रौशन किया। इधर पुर्व मुखिया रामपरी देवी ने कहा कि बच्चों ने कोचिंग संचालक अमरजीत कुमार सहनी के मार्गदर्शन मे कड़ी मेहनत से बेहतर अंको से पास किया है। कोचिंग संचालक अमरजीत कुमार सहनी ने बताया 27 छात्रों में से 15 प्रथम, 8 द्वितीय व 4 तीसरे श्रेणी से पास किया। इधर सभी छात्रों को कामयाबी होने पर वसंतपुर रमणी पैक्स अध्यक्ष शंकर चौधरी, वीआइपी प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत चौधरी आदि ने बधाई दी है।
























































