पर्व हमें प्रेम , इंसानियत, मुहब्बत, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव का सन्देश देती हैं…. शाहीन

1021

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के चकनूर,पोखरैरा, समस्तीपुर शहर , जितवारपुर निजामत, जितवारपुर चौथ , मोहनपुर , हरपुर एलौथ, बांदे, बेझाडीह, हकीमाबाद , विशनपुर , मोरदीवा, केवस, छतौना आदि पंचायतो के विभिन्न ” माँ दुर्गा पूजनोत्सव ” के पंडालों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया l वहां के कई पंडालों के पास सांस्कृतिक (भजन -कीर्तन) का उद्घाटन किया साथ ही पंडालों में मौजूद लोगो की समस्याओ को सुनकर आवश्यक व अपेक्षित पहल का भरोसा भी दिलाया l सांस्कृतिक कार्यकर्मो के उद्घाटन के क्रम में अपने उद्द्गार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि कोई भी पावन पर्व हमें प्रेम , इंसानियत, मुहब्बत, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव का सन्देश देती हैं l उन्होंने लोगो से पर्व को सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्वक मनाने की अपील किया l उन्होंने कहा की विजयादशमी बुराई पर अच्छाई व अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक हैं l देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है।
पूजा पंडालों में भ्रमण के दौरान उन्होंने आम -अवाम को विजयादशमी की शुभकामनाये दिया l मौके पर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के साथ जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश यादव उर्फ टुनटुन यादव , नगर अध्यक्ष प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्नकी, युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद नेता ज्योतिष महतो , मनोज पटेल , रवि आनंद , प्रमोद कुमार पप्पू , ईo राजेश कुमार , जयलाल राय, प्रमोद पंडित , मुखिया राजीव कुमार राय, मुखिया लक्ष्मण पासवान , धर्मेन्द्र कुमार उर्फ बुलेट , पूर्व मुखिया अर्जुन चौधरी , राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने, रामकुमार राय, मोo आसिफ इकबाल , मनोज पासवान , विनोद महतो, परमानन्द यादव , गुड्डू सिंह आदि मौजूद थे l
इस आशय की जानकारी राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने दी हैं l
[10/16, 3:12 PM] Chandrakanta News Beuro: चंद्रकांता न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here