संजय भारती
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉक्टर मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित राजद परिवार के अन्य नेताओं ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज सिंह पाटिल के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राष्ट्र को अपुरणीय क्षति हुई है। इन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री, गृह मंत्री सहित अन्य मंत्रालयों के मंत्री के रूप में देश के लिए जो सेवा और योगदान दिये हैं, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। इन्होंने देश और समाज के निर्माण की दिशा में हमेशा ईमानदारी से कार्यों का निर्वहन करते रहे, देश हमेशा इनके योगदान को याद रखेगा। इनके परिवार के प्रति राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने गहरी संवेदना और हमदर्दी का इजहार किया है। ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।



















































