प्रखंड कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में अनियमितता

520

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में पार्टी के प्रतिनियुक्त कल्याणपुर बी आर ओ द्वारा अनियमितता करने को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर राय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखित शिकायत भेजी है। अपने शिकायत पत्र में श्री राय ने लिखा है कि 16 अप्रैल से 31 मई तक चुनाव संपन्न करवाना था बीआरओ का पदार्पण कल्याणपुर प्रखंड में कभी नहीं हुआ, शिकायत करते हुए कहा है कि प्राथमिकी सदस्यता की जांच नहीं की गई समस्तीपुर के एक होटल के कमरे में बैठकर एक नेता विशेष के इशारे पर प्रखंड अध्यक्ष पद पर 4 माह पूर्व बने सदस्य के नाम की अनुशंसा की है पार्टी की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी सक्रिय कार्यकर्ता को प्रखंड अध्यक्ष पद का भार देना चाहिए। पूरे प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेसियों में इसको लेकर आंतरिक आक्रोश पनप रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here