समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में चेतना सत्र के दौरान प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जल मिशन के जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत” जल शपथ “लिया गया। विद्यालय के अंतिम सत्र में रूप नारायणपुर बेला पंचायत के स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय में बालिकाओं के स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा हेतु ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं उपयोग किए गए पैड के निस्तारण हेतु डिस्ट्रॉय मशीन सहेली कक्ष में लगाया गया,जिसका विधिवत उद्घाटन मुखिया निरंजन कुमार साह ने फीता काटकर व मशीन संचालित कर किया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में बच्चियों ने स्वागत गीत, बालिकाओं पर आधारित गीत, शिक्षिका किरण कुमारी व रेणु कुमारी के द्वारा भजन गाकर वातावरण को आनंददाई बनाया गया। वहीं प्रधानमंत्री अंजनी कुमारी,अमृता कुमारी ने बेटी किसी से कम नहीं विषय पर अपना दमदार भाषण दिया ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमल कुमार साह ने किया।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका,छात्र छात्रा ने स्वागत ताली,भी आई पी ताली बजा कर कार्यक्रम को सफल बनाया।






















































