प्रशिक्षत प्रशिक्षुओं को पीएनबी करेगा सहयोग किसान मेले में लगे 178 स्टॉल, पुस्तक का विमोचन

537

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर: पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड मणिनाथ झा ने कहा कि विवि द्वारा विकसित तकनीक रोजगार के साथ पर्यावरण को लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विवि की तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विवि की तकनीक पर प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं को पीएनबी हरसंभव सहयोग करेगा। मौके पर कुलसचिव डॉo पीपी श्रीवास्तव, डीन डॉo केएम सिंह, जयकृष्ण झा समेत अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किया। मेले में 178 स्टॉल लगाए गये हैं। मेला पर आधारित स्मारिका, कृषि यंत्रों के रख रखाव, डेयरी उद्यमिता विकास पुस्तिका, उद्यानिकी फसलों में कीट नाशक प्रयोग, धान की फसलों में कीटनाशक के उपयोग, बिहार में किसानों की सहभागिता से संकर धान बीज उत्पादन, मधुमक्खी पालन एवं प्रबंधन, स्तनपान क्यों और कैसे, किशोरावस्था एवं कौशल व्यवस्था समेत दर्जन भर से अधिक पुस्तक फोल्डर का विमोचन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here