मोबाईल छीनकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

1109

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव वार्ड संख्या 6 निवासी उपेन्द्र पासवान का पुत्र दीपक कुमार ने मथुरापुर ओपी में आवेदन दिया जिसमे उसने लिखा है कि बीते दिन चार अप्रैल कि संध्या में मूक्तापुर स्टेशन के रैक प्वाइंट पर गिट्टी उतारने जा रहे थे तभी रेलवे स्टेशन के सामने दरभंगा समस्तीपुर मार्ग के बगल में मेरे पीछे से एक युवक आया और मेरा मोबाईल छीनकर भागने लगा। मैंने उसका पीछा करते हुए जोड़ से चिल्लाया तो आसपास के लोग आवाज सुनकर दौड़ पड़े और भाग रहे युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के पास से छीना हुआ मोबाईल बरामद किया गया। वह भागने का काफी प्रयास किया मगर असफल रहा। इसी बीच मथुरापुर ओपी के गस्ती दल भी पहुंच गए। लोगों ने उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मुकेश कुमार पिता दुःखी सहनी ग्राम शेखोपुर थाना वारिसनगर निवासी बताया। इधर मथुरापुर ओपी के थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई प्रारम्भ के दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here