बाल विकास परियोजना कार्यालय में हंगामा।

372

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रखंड कोऑर्डिनेटर विकास कुमार आंगनबाड़ी सेविका चकमेहसी केंद्र संख्या 32 रागिनी कुमारी के पति सुशील कुमार के बीच गर्म जोशी में वार्ता हो गई। सुशील कुमार अपनी पत्नी के प्रोत्साहन राशि आदि के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे। कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार को समझना उचित नहीं समझा। कहा कि आपके मोबाइल के द्वारा किए गए कार्य नहीं भेजी गई है। इस पर सेविका पति ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक मोबाइल सेविकाओं को उपलब्ध नहीं कराई गई है घर के प्राइवेट मोबाइल से कार्य करते हैं कभी-कभी मोबाइल नहीं रहने से कार्य करने में काफी असुविधा होती है सेविका का क्या दोष है। इसी बात पर इतना हंगामा बढ़ गया कि कोऑर्डिनेटर ने कहा यह हमें अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए हैं। इधर सेविका पति का कहना है कि कोऑर्डिनेटर ने बाहर से 10 से12 असामाजिक तत्वों को बुलाकर हमें जान मरवाने की कोशिश की जो विफल रहा। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों से मारपीट की नौबत आ गई। सेविका सहाय का संघ संयोजक राकेश कुमार माया अन्य सेविका पति के आने के बाद मामले को सुलझाया गया। इधर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी से पूछे जाने पर दो-दो बार उनके नंबर पर फोन किया गया कोई जवाब नहीं दिया गया उनका पक्ष नहीं जाना जा सका। वैसे झंझट के समय महिला पर्यवेक्षिकाए , अनिल कुमार सिंह मनोज कुमार संजय कुमार सहित अन्य लोग कार्यालय में मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here