बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन की समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन

226

समस्तीपुर : तमाम भुमिहीनो को बास की भुमी देने, शेष भुमी को बन्दोबस्ती करने, खाद सुरक्षा कानून को लागू करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 6000 रुपए करने, तमाम बेघरो को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास देने, बिजली 200 युनिट तक नि:शुल्क करने, किसानो एवं खेत मजदूरो को तमाम तरह के कर्ज माफ करने, आयुष्मान कार्ड सभी गरीबो को अविलंब बनाने आदि मांगो को लेकर बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन समस्तीपुर जिला कमिटी की ओर से समाहर्ता के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया ।प्रदर्शन से पुर्व पार्टी कार्यालय से हजारो के संख्या मे जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहर्ता के समक्ष पहुचा और वही पर जिला अध्यक्ष कॉ राम सागर पासवान की अध्यक्षता मे हुए सभा को जिला मंत्री कॉ राम दयाल भारती, राज्य संयुक्त सचिव रामाश्रय महतो, किसान सभा जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह दिनेश पासवान, राजाराम मोहन राय, शशि कान्त झा , क्रान्ति कुमार, बिरेन्द्र प्रसाद मुन्ना, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ,छोटु भारद्वाज, तिलक सहनी, राम नारायण पासवान, आदि ने संबोधित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here