समस्तीपुर : कल्याणपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड परिसर में प्रखंड सहयोग सहजन कल्याण शिविर का आयोजन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। श्री हजारी ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के कल्याण को लेकर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है आप अपनी समस्याओं के आवेदन को जो दिए हैं उसका समाधान एक महीने के भीतर होना है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने शिविर की महत्ता पर विशेष चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री को एक पौधे का गमला भेंट दिया । अंचल पदाधिकारी शशि रंजन मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उर्वशी कुमारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कुणाल कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर आदि मौजूद थे। सिविल में आयुष्मान भारत योजना में आठ आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 11 आवेदन ऊर्जा एवं आवास में चार आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना में एक आवेदन लखपति दीदी में तीन आवेदन जी राम जी में चार आवेदन प्राप्त होने की बात प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताई।




















































