समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड के मधुरापुर पंचायत के मोहनपुर हाट परिसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार व भारतवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दुनिया के मानचित्रो में अपनी पहचान बना ली है। अगर इस बार भारत की सबसे कम उम्र की एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी को आप अपना आशीर्वाद देंगे तो समस्तीपुर का विकास कार्य और गति से होगा, इन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। सभा की अध्यक्षता शिक्षक बैजनाथ मिश्र ने की वही संचालन सूरज सहनी ने किया। विधायक विजय सिंह निषाद, महिला आयोग की अध्यक्ष सहपूर्व सांसद अश्वमेधदेवी, शाहीन कुणाल भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा भारत भूषण ठाकुर संगम, गौतम दिलीप साहनी पंचायत समिति मीरा देवी मुकेश कुमार सिंह कैलाश सहनी डॉक्टर राम उद्देश्य ने मंत्री को बड़े माला पाग चादर पहनाकर स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन पंचायत राज की मुखिया ने किया।





















































