बूढ़ी गंडक नदी से किशोर का शब एनडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद निकाला ।

429

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर शिवनंदनपुर के सामने नदी में बन रही पुल के समीप मनियारपुर गांव के वार्ड 13 का एक किशोर बुधवार को स्नान करने के क्रम डूब गए थे, किशोर तीन साथी के साथ स्नान करने जाए उसके दो साथी उसे डूबता देख नदी से भाग निकला। मृतक की पहचान गांव के उमर अली के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रेहान के रूप में की गई। अंचलाधिकारी शशि रंजन के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम बुधवार को ही मंगाई गई थी बुधवार को पूरी खोजबीन की गई शव नहीं मिला। गुरुवार की सवेरे एसडीआरएफ की टीम ने नदी की धारा समस्तीपुर की ओर घटना स्थल से आधा किलोमीटर आगे नदी से रेहान का शव निकाला। काफी संख्या में लोग जूटे। पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम नहीं आती तो किशोर का शब मिलना मुश्किल था। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here