समस्तीपुर/कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना क्षेत्र के कृष्ण देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालीनगर के प्राचार्य कक्ष में अज्ञात चोरों ने गेट तोड़कर सोमवार की रात मैं घुसकर 85000 कैश लेकर चंपत हो गए।मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभारी दिनेश कुमार के आने के बाद प्राचार्य कक्ष का ताला टूटा देख कर नामांकन से आए रखे गए कैश जो अलमीरा में बंद था नहीं देखने पर प्रधानाध्यापक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीण सहित स्थानीय थाना को सूचना दी सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टूडू दल बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना विभागीय जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी देने की बात बताइ। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रधानाध्यापक थाने में एफ आई आर करने के लिए आवेदन दिया है पुलिस अग्रसर कार्रवाई में जुट गई।
Home अपराध की ख़बरें कृष्ण देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालीनगर में ,85000 कैश की चोरी प्रधानाध्यापक...























































