समस्तीपुर : भाकपा (माले) प्रखंड कमिटी, वारिसनगर की बैठक आज रहुआ स्थित का. देवेंद्र ठाकुर के निवास स्थान पर प्रखंड सचिव का. रामचन्द्र पासवान के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बतोर पर्यवेक्षक उपस्थित प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि आज जिले के अंदर में हत्या, बलात्कार,लूट आदि अपराध की घटनाएं बढ़ी है। पुलिस बाहुबलियों और ऊंचे पहुंच रखने वाले लोगों की ही बात सून और समझ रही है। गरीब एवं किसान की देखने वाला कोई नहीं है। भूमिहीन जो कई कई दशकों से सरकारी जमीन पर बसे गरीबों के घर पर बिहार सरकार द्वारा बुलडोजर चलवाया जा रहा है। किसानों के लिए फसल खरीद केंद्र नहीं खोला जा रहा है और न ही किसानों को उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। दूसरी ओर मनरेगा को समाप्त कर मजदूरों को रोजगार पर भी सरकार हमला कर दिया है। उन्होंने ने आगे बताया कि बिहार सरकार गरीबों के घर एवं पेट दोनों पर ही बुलडोजर चलवा रही है। इस बुलडोजर राज के खिलाफ मजदूर एवं किसानों का मजबूत संगठन बनाकर लोकतांत्रिक आंदोलनों को तेज करना होगा। बैठक में जनसंगठनों की सदस्यता बनाने एवं पंचायत स्तर पर मजदूर एवं किसानों का संगठन मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक में का. चन्द्रेश्वर राय, रामसेवक साह, देवेंद्र ठाकुर, सीताराम सहनी, प्रमोद मंडल आदि ने अपना बिचार रखा।






















































