भारत गैस द्वारा स्वच्छता, कोरोना से बचाव एवं कोरोनारोधी टीका को लेकर जानकारी दी गयी।

767

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखण्ड स्थित शिवप्रिया भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक द्वारा स्वच्छता एवं कोरोना बचाव अभियान के तहत गोपालपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में एक शिविर का आयोजन कर स्वच्छता, कोरोना से बचाव एवं कोरोनारोधी टीका को लेकर जानकारी दी गयी। संचालक संजीत कुमार सहनी ने लोगो को स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए कोरोना के तीसरी लहर से बचाव हेतु नियमित रूप से मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंस का पालन एवं बचे हुए लोगों को जल्द से जल्द टीका लेने हेतु प्रेरित किया। वहीं प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि साफ-सफाई हर किसी के लिए जरूरी है। लोगों को अपने आसपास का वातावरण साफ रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में गैस एजेंसी द्वारा लोगों के बीच मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। मौके पर रवि कुमार, अनिल सिंह, विपिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here