अमरदीप नारायण प्रसाद
सुशासन बाबू के राज में बेखौफ होकर बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। आप अक्सर फिल्म में देखते होंगे घोड़े पर सवार होकर हथियार लहराते हुए। लेकिन अब हकीकत में भी देखने को मिल रहा है।
खगड़िया में खुलेआम घोड़े पर सवार होकर हाथ में हथियार लेकर एक दंबग युवक का विडियो वायरल हो रहा है। जहां खगड़िया में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक दबंग युवक घोड़े पर सवार होकर के एक हाथ से सिगरेट पी रहा है तो दूसरे हाथों में देशी कट्टा लिए फिल्मी स्टाइल में लहराते हुए नजर आ रहा है। अगर ट्रीगर दब जाती तो बड़ी घटना घट सकती थी। जिले के महेशखुंट थाना इलाके के बड़ी मदारपुर निवासी धनराज पासवान के 18 वर्षीय आयुष कुमार के रुप में पहचान हुई है। जिसके बाद महेशखुंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि घोड़े पर सवार होकर हाथ में हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा था । जहां जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
[10/31, 4:54 PM] chandrakanta2008rk: ,





















































