मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर 25 जुलाई 2024 को बिहार विधानसभा के समक्ष खेग्रामस करेगी प्रदर्शन – जीवछ

270


मनरेगा योजना में मुंहनोचबा जेसीबी और ठिकेदार-अफसरों की लूट का शिकार बन गया है-उमेश
पुसा थानाध्यक्ष भाजपाई सामंत अपराधी दलाल विचौलिया गठजोड़ व माले कार्यकर्ता को गाली देने व हाजत मे बंद करने के खिलाफ 9 जुलाई को प्रतिरोध मार्च-उपेन्द्र
समस्तीपुर 6 जुलाई 2024
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) जिला कमिटी का बैठक जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय की अधयक्षता व जिला सचिव जीवछ पासवान के संचालान में एवं भाकपा (माले) जिला सचिव प्रो.उमेश कुमार के पर्यवेक्षण में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में पिछले कार्यो की समीक्षा एवं समस्तीपुर 26-27 जून को खेग्रामस राज्य पदाधिकारियों की बैठक में लिए गये फैसले को लागू करने एवं संगठन को विस्तार कर मजबूत कर खेग्रामस के द्वारा गांव टोला व पंचायत में बैठक कर कमिटी गठन करने दलित गरीबों के 5 गारंटी आंदोलन को तेज किया जाएगा।
बैठक को भकपा (माले) जिला सचिव प्रो.उमेश कुमार खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान खेग्रामस जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय सुरेश कुमार अशोख कुमार चंदेश्वर यादव उमेश महतो रामगणेश राय मो0 इस्तखार आलम केदार कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया और अपना विचार रखा।
जीवछ पासवान ने कही मनरेगा मजदूरों के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड रद्व करने मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड बनाने 200 दिन काम देने 600/- रुपये मजदूरी भुगतान करने काम नही मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने कृषि कार्य में मनरेगा मजदूर को जोड़ने वास आवास समाजिक उत्पीड़न सत्ता द्वारा दमन के खिलाफ बुल्डोजर राज्य खिलाफ बढ़ रहे अपराधी व मंहगाई पर रोक लगाने 200 यूनिट बिजली फ्री करने बिजली स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने गरीब महिलाओं को माइक्रोफाइनेंस कंपनी द्वारा दिए गये कर्ज को माफ करने गरीबों दलितों पर बढ़ रहे हमले अत्याचार पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर 25 जुलाई 2024 बिहार विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन में समस्तीपुर जिले से सैकडो़ की संख्या में भाग लेने का फैसला लिया गया।
उपेन्द्र राय ने कही पुसा थानाध्यक्ष भाजपाई सामंत अपराधी व दलाल विचौलियों के इशारे पर थाना चलाई जा रही है और खेग्रामस नेताओं द्वारा मनरेगा योजना प्रखंड व थाना में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने व सूचना अधिकर मांगने पर थानाध्यक्ष द्वारा केदार कुमार को थाना पर बुलाने और हाजत में बंद कर देने और अन्य माले नेताओं को अपशबद कहकर गाली देने की जांच कर कारवाई करने को लेकर पुसा में 9 जुजाई को खेग्रामस द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाल कर विरोध की जाएगी।

                       

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here