समस्तीपुर : खेग्रामस जिला कमिटी एवं मनरेगा मजदूर सभा की बैठक का• उपेन्द्र राय की अध्यक्षता में माले जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के बतौर उपस्थित खेग्रामस राज्य सचिव का• शत्रुघ्न सहनी ने कहा राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो चुका है। हर रोज हत्यायें हो रही है। पुलिस पर भी हमले हो रहे हैं। अपराधी बखोफ है। बिहार सरकार लाचार और वेवश बन बैठी है। अतिथि के बतौर उपस्थित माले जिला सचिव का• उमेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने 95 लाख महागरीब परिवारों को उद्यमी योजना के अन्तर्गत दो दो लाख रुपये लघु उद्योग के लिए विधान सभा में देने की घोषणा थी। लेकिन जिस रफ्तार से सहायता राशि दी जा रही है उसमें दो सौ साल से अधिक का समय लग जायेगा। इस बीच महागरीब के कई पुस्त समाप्त हो जायेगा और महागरीब परिवारों को संख्या भी कई गुना बढ़ जायेगा। खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में मनरेगा की स्थिति वेहत्तर करने की दिशा में बिहार सरकार ने कुछ नहीं की। खेग्रामस जिलाध्यक्ष का• उपेन्द्र राय ने कहा कि बिहार सरकार के गरीब बिरोधी नीति के खिलाफ हमें गरीबों को एक जुट कर आंदोलन में जाना होगा। सर्वसम्मति से गरीब- मजदूर की आंदोलन को मजबूत करने के लिए खेग्रामस जिला सम्मेलन 15 जून को करने की फैसला किया। इसके तैयारी के लिए एक 17 सदस्यीय तैयारी समिति का• जीवछ पासवान के नेतृत्व में गठित की गई। इसके साथ ही राज्य कमिटी द्वारा प्रस्तावित जिले के सभी कामकाज के प्रखण्ड मुख्यालय पर 19 मार्च को धरना दिया जायेगा और 24 मार्च को बिहार विधानमंडल के समक्ष प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में समस्तीपुर से पटना गरीब मजदूर जायेंगे। बैठक में का• शुशील कुमार, सुरेश पंडित, चन्देश्वर यादव, अर्जुन दास आदि ने अपना बिचार रखा।



















































