समस्तीपुर :कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में कमरगामा गांव निवासी अनिल कुमार राय, चकमेहसी थाना क्षेत्र के रविंद्र कुमार एवं गीता देवी शामिल है। सभी जख्मी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।जहां जख्मी लोगों के प्राथमिक उपचार के वाद रविंद्र कुमार व सीता देवी को गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए एक महिला एक पुरुष को सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।





















































