समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव में आपसी विवाद लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला व पुरुष जख्मी हो गए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान गांव के ही लक्ष्मण पासवान की 35 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी, दूसरे गांव के ही सुंदर पासवान के पुत्र 35 वर्षीय लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई। । डॉक्टर ने बताया कि दोनों की इलाज के बाद स्थिति सामान्य है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय थाना क्षेत्र के चानधरपुर गांव सड़क दुर्घटना में मौजे पासवान की पत्नी 50 वर्षीय गीता देवी, गांव के ही रूपेश कुमार महतो की 40 वर्षीय पत्नी सरिता देवी दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद डॉक्टर हैदर ने दी।






















































