मिलिए समस्तीपुर के बिहारी ट्रीबॉय कन्हैया से जिन्होंने पर्यावरण के संरक्षण हेतु उठा रहें हैं शख्त कदम

294

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के नरहन स्टेट से पर्यावरणविद कन्हैया बिहार का ट्रीबॉय से सुप्रसिद्ध है. कन्हैया, ग्लोबल एन्वायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर, ईको क्लब के अध्यक्ष और युवा पर्यावरण सांसद के रूप में हैं. कन्हैया को पर्यावरण से लगाव बचपन से रहा लेकिन कोरोना महामारी के पश्चात जन्मदिन, शादी या शादी के सालगिरह पर हरित उपहार के रूप में पौधरोपण कर एक नए संस्कार को पिछले पांच वर्षों से विकसित कर रहें हैं. कन्हैया बिहार के विभिन्न जिलों में पर्यावरण जागरूकता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम कर रहें हैं. हजारों लाखों लोग इनकी मुहिम में साथ दे रहें हैं. कन्हैया राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. बताते चलें कि कन्हैया को राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र अवार्ड, क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड, कलाम यूथ रत्न अवार्ड, नेशनल यूथ आइकन अवॉर्ड, युवा पर्यावरण सांसद सम्मान सहित दर्जनों अवार्ड और अंतराष्ट्रीय मंचों से सम्मानित हो चुके हैं. कन्हैया से प्रेरित हजारों लोग अपने जन्मदिन पर पौधा लगा रहें हैं. कन्हैया अपनी इको क्लब की टीम बनाकर देश भर में काम कर रहें हैं जिसका मुख्य उद्देश्य बेटर एनवायरनमेंट बेटर टुमॉरो है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here