समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के खरसंड पूर्वी पंचायत के मुखिया राजू सिंह के लगभग 70 वर्षीय शिवाजी सिंह की आकस्मिक निधन हो गई। इस संबंध में पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह ने बताया कि मुखिया जी के पिता लंबे अरसे से लिवर आदि बीमारी से ग्रसित थे जिनका इलाज पटना में कराया जा रहा था। अचानक उनकी मौत उनके पैतृक निवास पर गुरुवार को हो गई। पंचतत्व में उनके पार्थिव शरीर को विसर्जित किया गया।




















































