मुखिया समर्थकों को जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा, विपक्षी लोगों ने किया मारपीट

525

अनिल शर्मा, नवादा:

  • नवनिर्वाचित मुखिया के समर्थक जीत की खुशी में कर रहे थे डांस, विरोधियों ने किया हमला

नवादा : जिले में 8वें चरण की मतगणना के बाद हारे हुए मुखिया के समर्थकों ने जीते मुखिया के समर्थक पर हमला कर दिया। इसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामला कादिरगंज थाना क्षेत्र की लोहरपुरा पंचायत की चिलौंगिया गांव का है। जहां लोहरपुरा पंचायत से जीती प्रीति आदर्शी के समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे। इससे आक्रोशित हारे मुखिया समर्थकों ने लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गोलीबारी भी की।
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ देर बाद वहां मारपीट और फायरिंग होती दिख रही है। वीडियो में गोली चलने की भी आवाज है।
बता दें, लोहरपुरा पंचायत से प्रीति आदर्शी को 1515 वोट मिले हैं और उन्होंने जीत हासिल की। वहीं, दो बार मुखिया रहीं सिहन्ता देवी को 1121 मत मिले थे।
इस मामले में कादिरगंज थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया, ‘दोनों तरफ से मारपीट हुई है। एक तरफ से 5 लोग घायल हुए हैं। अभी किसी तरफ से आवेदन नहीं मिला है। गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है।

घायलों में ये हैं शामिल : घायलों में भगड़ महतो का पुत्र रामचंद्र महतो, राजेंद्र महतो, राजेंद्र महतो का पुत्र दिनेश प्रसाद, मनीष कुमार, मिथिलेश प्रसाद की पत्नी रेणु देवी, रामचंद्र महतो का पुत्र राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हारी हुई मुखिया के समर्थक पर मारपीट का आरोप:-
घायलों ने बताया, ‘हम लोग प्रीति आदर्शी की जीत की खुशी मना रहे थे। फिर सभी घर की ओर जाने लगे। इसी दौरान 10 से 15 की संख्या में लोग आए और मारपीट करने लगे। फायरिंग भी की।’ घायलों ने पूर्व मुखिया समर्थक 10 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
घायल महिला ने बताया, ‘ हारे मुखिया का कहना था कि हमें वोट क्यों नहीं दिया। इसी को लेकर पहले विवाद हुआ और मारपीट करने लगे। इसमें 5 लोग घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here