समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर प्रखंड के तहत गोही के मुखिया राजेश सहनी हत्याकांड में दो दिनों के अंदर पॉजिटिव रिजल्ट चाहिए नहीं तो इसके बाद इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे उक्त बातें बिहार सरकर पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री व वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कही। वे रविवार की देर शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित गोही पंचायत के दिवंगत मुखिया राजेश कुमार सहनी की आवास पर उनके शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान इंसपेक्टर कुमार ब्रजेश से कहा कि पुलिसिया लापरवाही की वजह से अपराधी अभीतक पुलिस की चंगुल से बाहर है। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि टेक्निकल जांच हो रही है इसे गुप्त रखा जा रहा है, जल्द ही अपराधी पकड़ में आयेंगे। इधर दिवंगत मुखिया की बड़ी बहन नीलम देवी ने मंत्री की कलाई पर राखी बांध कर न्याय की गुहार लगायी। मौके पर वीआईपी नेता सह पैक्स अध्यक्ष शंकर चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृहमदेव चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सह आईटी सेल जिलाध्यक्ष सुमित कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सुरेन्द्र सहनी, चंदन सहनी, मो0 मुमताज, राजीव सहनी, शिवजी सहनी, अमरजीत सहनी, अंगद सहनी, प्रदीप सहनी, ललित पासवान, कन्हैया साह, मो0 नौशाद, किरण सहनी, संतोष ठाकुर, धर्मेन्द्र चौधरी, शिवशंकर चौधरी, प्रकाश चौधरी, योगेन्द्र सहनी, रामकिशुन सहनी, पप्पू कुमार, जितेन्द्र सहनी, नन्हु सहनी, मंटून सिंह आदि मौजूद थे।





















































