रोसड़ा मे चला अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा।

448

अमरदीप नारायण प्रसाद

रोसड़ा- शहर में अतिक्रमण हटाने बुधवार को अधिकारी सड़क पर उतरे। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत आलम के साथ अंचलाधिकारी अम्रपाली यादव रोसड़ा थाना अध्यक्ष प्रसुजंय कुमार अतिक्रमण हटा रहे थे। अतिक्रमण हटाने को ट्रैक्टर एवं मजदूर को लगाया गया था। सिनेमा चौक से महावीर चौक होते हुए ब्लॉक रोड सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क पर दुकानें सजी देख अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। दुकानों को यहां से हटाते हुए कहा कि कल से एक भी दुकान नहीं लगेगी। अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद अब गंभीर है। कार्यपालक पदाधिकारी ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को हिदायत दिया कि कल से दुकान नहीं लगाएंगे। जो लोग दुकान लगाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुकान हटाने के लिए पहले मैंने माइक से घोषण कराया था। एक सप्ताह का समय दिया गया था परंतु कुछ लोगों ने सूचना के बावजूद दुकान को नहीं हटाया। अब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। यह लगातार चलता रहेगा। चेतावनी दी गई कि कल से यहां कोई दुकान नहीं लगाएगा। चिन्हित जगह के अंदर हीं दुकानें लगाएं। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण बाजार में नित्य जाम लग रही है। जाम से रोसड़ा के नागरिक परेशान हैं। कुछ लोगों की वजह से यह समस्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। बता दें कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। गांधी चौक से सिनेमा चौक जाने में दो मिनट का रास्ता आधे घंटे में तय होती है। जाम को लेकर नगर परिषद की लगातार किरकिरी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here