युवा राजद नेता रुपेश कुमार रंजन का विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ।

12

समस्तीपुर: युवा राजद नेता रुपेश कुमार रंजन का विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था l जानकारी मिलने पर कल शाम राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती तथा विधान पार्षद मोo कारी सोहेब के नेतृत्व में राजद की एक टीम ने माहे गांव पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की तथा ढाढ़स बंधाया l शोक प्रकट करते हुए विधान पार्षद मोo कारी सोहैब ने कहा कि रूपेश रंजन का संघर्ष, समर्पण तथा स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा l मौके पर पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, प्रधान महासचिव विपीन सहनी, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ यादव, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, कार्यालय सचिव रोशन यादव, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, राजद नेता अमरजीत यादव, अनिल कुमार यादव, ब्रजेश कुमार, मधुरेश सिन्हा, प्रोफेसर रामाश्रय यादव, मोo जाकिर, करण भास्कर आदि मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here