रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के मालिक का आकस्मिक निधन शोक संवेदना देने वालों का तांता।

639

समस्तीपुर: उत्तर बिहार का एकमात्र जूट मिल प्रतिष्ठान रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के मालिक 60 वर्षीय प्रकाश चंद्र चरोरीया का आकस्मिक निधन हैदराबाद में हो जाने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इस संबंध में मिल के निदेशक सरवन पाठक अजय कुमार ने बताया कि वे लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। मृत्यु की खबर आते ही मिल के मजदूर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने मोबाइल पर उनके परिजनों को शोक संवेदना भेजी है। शोक संवेदना भेजने वालों में सांसद प्रतिनिधि सह लो ज पा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा प्रवीण कुमार कन्हैया उप मेयर राम बालक पासवान , चंद्रकांता न्यूज़ के संपादक राजकुमार राय, सूरज कुमार सीपीएम नेता भोला राय राघवेंद्र कुमार उमेश शर्मा मजदूर नेता नौशाद आलम अमरनाथ सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here