अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बाजार में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए नगद एवं एक मोबाइल की चोरी कर ली है। घटना के संबंध में दुकान मालिक बाजिदपुर पंचायत निवासी प्रेमनाथ चौधरी ने बताया कि बाजार अवस्थित राशन की थोक दुकान में रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गल्ला से 80 हजार एवं कमरे से 5 लाख रुपए नकद समेत एक मोबाइल, डीटीएच का सेट टॉप बॉक्स, तथा सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क चोरी कर ली है। इसके बारे में सुबह पता चला। जब दुकान मालिक सुबह दुकान खोलने पहुंचा और उसने गल्ला खुला देखे। इस घटना की जानकारी उसने तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलते ही एएसआई सुरेश पासवान पुलिस बल के साथ
मौके पर पहुंची जांच में जुट गयी।
थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ हैं जाँच की जा रही हैं।





















































