अमरदीप नारायण प्रसाद
सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई “माई-बहिन मान योजना” का ताजपुर वार्ड संख्या-26 में जयनारायण दास के दरवाजे पर ताजपुर वार्ड संख्या-27 स्थित दीपक निरहुआ के आवास पर स्टाल लगा कर प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण का काम किया गया। इस अभियान के तहत महिला समूहों, छात्राओं और ग्रामीण बहनों से मुलाकात कर उन्हें योजना की विस्तार से जानकारी दी गयी और ऑन-द-स्पॉट फॉर्म भरवाकर पंजीकरण शुरू किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बताया कि ये हमारे नेता तेजस्वी यादव की सोच का हिस्सा है, जिसमें महिलाओं को सम्मानजनक स्थान, आर्थिक सहायता, स्वरोजगार, स्वास्थ्य सुरक्षा और पंचायत-स्तर पर प्रतिनिधित्व जैसे बिंदुओं को सुनिश्चित करने का वादा किया गया है। यह योजना आने वाली सरकार में लागू की जाएगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक ने आगे कहा कि “हमारी बहनों को सिर्फ वोट बैंक नहीं, समाज की रीढ़ माना जाना चाहिए। ये योजना सिर्फ लाभ नहीं, सम्मान देने का आंदोलन है। जब तक हर पंचायत की हर महिला योजना से न जुड़ जाए, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।” कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने योजना में गहरी रुचि दिखाई और आभार जताया l मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, मोo नुरूजोहा कमाल आफो, मोo अजहर मिकरानी, मोo नूर आलम, मोo विक्की शेख, मोo फैयाज अहमद, राहुल यादव, दीपक निरहुआ, सुजीत कुमार, मोo मिंटू, मोo आसिफ, मोo चुन्नू, जयनारायण दास, रजनीश कुमार, रंजीत कुमार कुशवाहा, संजय दास, पवन पासवान आदि मौजूद थे l


















































