संजय भारती
समस्तीपुर। मोरवा उत्तरी पंचायत के लसकारा गॉव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिला अध्यक्ष श्री विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व.विश्वनाथ प्रसाद सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह मे सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि वी पी सिंह जनमानस का नेता तथा देश का मसीहा थे। दलित वंचित तथा शोषित के उत्तप्रेरक थे। इनके जयंती के शुभ अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्त्ता ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए अपने वक्तव्य दिए । मौके पर पूर्व जिला पार्षद विभा देवी, रघुवंश क़ापर, मो बशीर, मो प्रवेज, रामानंद सिंह रालोमो जिला महासचिव सह जिला प्रवक्ता समस्तीपुर,अमरजीत कुमार,जिला महासचिव फूलकुमारी देवी,अरुण कुमार सिंह,तेतरी देवी, सुनैना देवी, महेशरी देवी, सीताराम चौधरी, डॉ.दिलीप कुमार चौधरी, कृष्णदेव साह, अमित कुमार, दिलीप साह, नागेश्वर राम, सुबोध चौधरी, रामवरण राम, रामानंद चौधरी आदि लोग उपस्थित थे



















































