समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरौरा के पास आज सुबह सवेरे अपराधियों ने एक मामूली तारी कारोबारी को उस वक्त गोली मार दी जब कारोबारी अपने साईकिल से तारी लाने जा रहा था। इतना ही नहीं अपराधियों ने तारी कारोबारी को दौड़ा दौड़ा कर पांच गोली मारा जिससे उसकी मौत मौक़े पर ही हो गई। मृतक कि पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कुलूआरा निवासी राज कुमार पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के तौर पर कि गई है। इधर दर्दनाक हत्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने मगर दही घाट के पास लाश के साथ मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया। जाम के कारण समस्तीपुर – कल्याणपुर, समस्तीपुर – रोसड़ा एवं समस्तीपुर – खानपुर मार्ग के दोनों ओर गाड़ियों कि लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगो का कहना था कि पुलिसिया व्यवस्था बिल्कुल फेल हो चुकी है जिला में आए दिन किसी न किसी कि हत्या हो रही है। एक मामला शांत भी नहीं होता है कि दूसरा मामला सामने आ जाता है। पूछने पर जाम स्थल पर सीपीएम नेता भोला राय का कहना था कि जबतक हत्यारों कि गिरफ्तारी नहीं होती तबतक जाम लगा रहेगा। उन्होंने सरकार से
मृतक के परिजनो को पचास लाख रुपया मुआवजा एवं मृतक के आश्रितों में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने कि मांग भी की। जाम स्थल पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजे की। जाम की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी, नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, सदर अंचल निरीक्षक विक्रम आचार्य, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार आदि ने जाम कर्ताओं से वार्ता कर जाम समाप्त कराया उसके बाद यातायात बहाल हो सका।






















































